ईरान की समाचार एजेन्सी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सैन्य अधिकारियों ने बुधवार की शाम बक्तरबंद गाड़ियों के साथ अवामिया शहर पर हमला किया है।
इस हमले में संभावित रूप से होने वाले जानी व माली नुक़सान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत अलक़तीफ़ के शहर अलअवामिया की जनता का दमन, सऊदी सरकार की दिनचर्या बन गया है। अलक़तीफ़ का अवामिया शहर, शीया बाहुल्य क्षेत्र है।
इस शहर की जनता सऊदी सरकार के अत्याचारों का हमेशा निशाना रहती है जबकि सैकड़ों आम नागरिक, राजनेता और नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वालों को गिरफ़्तार करके जेलों में बंद कर दिया गया है।